अप्रैल 30, 2026 5:58 अपराह्न

printer

गुजरात: पाटन, भावनगर, राजकोट और भुज में अगले महीने आयोजित किए जाएंगे ग्रीष्‍मकालीन शिविर

गुजरात में पाटन, भावनगर, राजकोट और भुज में अगले महीने की पहली तारीख से 30 तारीख तक ग्रीष्‍मकालीन शिविर आयोजित किए जाएंगे। तीन दिवसीय शिविर इन जिलों के क्षेत्रिय विज्ञान केंद्रों में आयोजित होंगे जिनमें छठी से दसवीं कक्षा के छात्र भाग लेंगे। इन शिविरों में, वैज्ञानिक कैसे बने, अंतरिक्ष विज्ञान, समुद्री जीव विज्ञान, अभियांत्रिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्‍स तथा प्रकृति के रहस्‍यों की खोज जैसे विषयों पर चर्चा होगी। 
गुजरात सरकार ने बच्‍चों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाने और गर्मीयों की छुट्टियों में उन्‍हें रचनात्‍मक कार्यो में लगाने के उद्देश्‍य से यह पहल की है। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला