गुजरात आज अपना 66वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह आज शाम सूरत में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में एक भव्य परेड होगी। परेड में पुलिस की टुकड़ियां, विभिन्न विभागों की झांकियां और बाइक स्टंट शामिल होंगे।
इसके बाद डुमास समुद्र तट पर आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्य की विकास यात्रा को दर्शाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर अपने संदेश में सरकार पर निरंतर विश्वास बनाए रखने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया है।