नवम्बर 19, 2024 5:46 अपराह्न

printer

दिल्ली में वायु-गुणवत्ता सूचकांक के बेहद-गंभीर स्तर पर पहुंँचने पर ग्रेप का चौथा चरण लागू

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक के बेहद गंभीर स्तर पर पहुंचने पर ग्रेडेड रिस्पॉंस एक्शन प्लान -ग्रेप का चौथा चरण आज सुबह आठ बजे से लागू कर दिया गया है। प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए ग्रैप चरण-4 के तहत कडे प्रतिबंध लगाए गए हैं। आज शाम 7 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक-ए क्‍यू आई 495 दर्ज किया गया है।

 

    ग्रैप-4 के लागू होने पर राजधानी में ट्रक, लोडर समेत अन्य भारी वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि, आवश्यक सामग्री की आपूर्ति करने वाले वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है। इस दौरान सभी प्रकार के निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर प्रतिबंध रहेगा। LNG, CNG, एल्क्ट्रिक और बीएस-6 डीजल वाहनों के प्रवेश को दिल्ली में आने की अनुमति दी जाएगी।

 

दिल्ली में पंजीकृत डीजल से चलने वाले बीएस-4 वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा कक्षा 10 और 12 को छोड़कर सभी छात्रों के लिए शारीरिक कक्षाएं बंद कर दी गयी हैं।

 

वहीं, उपराजयपाल ने दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के सभी दफ्तरों में क्रमबद्ध समय लागू करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे, वहीं दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम साढ़े छ बजे तक कार्य करेंगे।