ग्रामीण विकास मंत्रालय ने विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 का प्रतीक चिन्ह डिजाइन करने के लिए माईगव पोर्टल पर एक प्रतियोगिता आयोजित की है। मंत्रालय ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नागरिकों को रचनात्मक और नवोन्मेषी प्रतीक चिन्ह डिजाइन करने का अवसर प्रदान करना है। इच्छुक प्रतिभागियों को माईगव पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा और प्रविष्टियाँ ऑनलाइन जमा करनी होंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 20 मार्च है। चयनित प्रतीक चिन्ह के विजेता को पचास हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
News On AIR | मार्च 9, 2026 7:11 अपराह्न | GRAMG
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन’ के लोगो डिजाइन के लिए प्रतियोगिता शुरू की