मार्च 10, 2026 4:29 अपराह्न | JP Nadda

printer

पीएलआई योजना से औषधि घटकों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने प्रमुख औषधि‍ घटकों के आयात पर भारत की निर्भरता कम करने और घरेलू उत्पादन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
राज्यसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान श्री नड्डा ने बताया कि थोक दवाओं के लिए उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन-पीएलआई योजना का उद्देश्य प्रमुख प्रारंभिक सामग्री, औषधि‍ मध्यवर्ती और सक्रिय औषधि‍ घटकों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना है। यह योजना 2028-29 तक लागू रहेगी।
श्री नड्डा ने बताया कि पिछले चार वर्षों में 33 दवाओं से संबंधित 48 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। उन्‍होंने कहा कि कुछ थोक औषधियों का पहले बड़े पैमाने पर आयात किया जाता था लेकिन अब इनका निर्माण घरेलू स्तर पर किया जा रहा है और निर्यात भी शुरू कर दिया गया है।