मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 23, 2025 7:57 अपराह्न

printer

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा का जाना हाल

खूंटी के पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष और पद्मभूषण सम्मानित कड़िया मुंडा से राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भेंट कर उनका हालचाल जाना। राज्यपाल ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी और तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने भी अस्पताल में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। तोरपा विधायक ने उन्हें पितातुल्य बताते हुए कहा कि वे जल्द स्वस्थ होकर मार्गदर्शक के रूप में फिर हमारे बीच होंगे।