मार्च 29, 2026 8:52 अपराह्न

printer

भोपाल के रवींद्र भवन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने दिव्यांग बच्चों संग सुनी ‘मन की बात’

 मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने आज भोपाल के रवींद्र भवन में दिव्यांग बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुना। राज्यपाल ने ग्यारह आत्मनिर्भर दिव्यांग व्यक्तियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक अभूतपूर्व पहल है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे परिसर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि गैर-राजनीतिक मुद्दों को सामने लाकर एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने का प्रधानमंत्री का प्रयास वास्तव में सराहनीय है।