मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 22, 2024 8:23 अपराह्न

printer

नागरिक-सुरक्षा और होम-गार्ड के चार्टर में सुधार करेगी सरकारः गृह मंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड के चार्टर को और अधिक प्रासंगिक बनाने के लिए अगले चार महीनों में सुधार करेगी। गांधीनगर के महात्मा मंदिर में नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड पर 14वें अखिल भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उन्‍होंने समकालीन चुनौतियों से निपटने के लिए बल को उन्नत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

    श्री अमित शाह ने सेवा और सुरक्षा के आदर्श वाक्य के महत्व पर बल देते हुए, 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण को प्राप्त करने में नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड की भूमिका पर प्रकाश डाला। नागरिक सुरक्षा को राष्ट्रीय सेवा का माध्यम बताते हुए उन्‍होंने अधिक से अधिक युवाओं से बल में शामिल होने का आग्रह किया।

 

    सम्मेलन में विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 60 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी और नागरिक सुरक्षा तथा होम गार्ड के लगभग एक हजार दो सौ सदस्य भाग ले रहे हैं। दो दिन के सम्मेलन में मुख्य रूप से दोनों सेनाओं की नीतियों के साथ, नागरिक सुरक्षा विधेयक और मॉडल होम गार्ड विधेयक के मसौदे पर चर्चा की जायेगी।

 

इसके अलावा दोनों सेनाओं के कामकाज में अधिक दक्षता लाने में आधुनिक प्रौद्योगिकी की भूमिका पर भी चर्चा की जायेगी।