सरकार ने आज से निर्यातित उत्पादों पर शुल्क और करों की छूट के तहत दर और मूल्य सीमा को बहाल कर दिया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि पश्चिम एशिया में व्यापार व्यवधानों के बीच निर्यातकों को समर्थन देने के लिए यह कदम उठाया गया है।
मंत्रालय ने कहा कि बहाल दरें वही होंगी जो इस वर्ष 22 फरवरी से लागू हुई थीं। इस कदम का उद्देश्य खाड़ी और पश्चिम एशिया समुद्री गलियारे में व्यवधानों के कारण बढ़ी माल ढुलाई लागत और युद्ध संबंधी व्यापार जोखिमों का सामना कर रहे भारतीय निर्यातकों को समय पर सहायता प्रदान करना है।