सरकार ने पाकिस्तानी वेबसाइटों द्वारा फैलाई जा रही उस खबर का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया है कि गुजरात स्थित भारतीय वायु सेना के नालिया एयरबेस ने ईरान के चाबहार बंदरगाह पर हुए इस्राएली हमले में इस्राएल जेट विमानों को ईंधन भरने और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की थी। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की तथ्य जांच इकाई ने कहा है कि यह दावा फर्जी है। ईकाई ने बताया कि यह प्रचार जानबूझकर फैलाई गई भ्रामक जानकारी का हिस्सा है जिसका उद्देश्य भ्रम पैदा करना और तनाव बढ़ाना है। ईकाई ने नागरिकों से फर्जी खबरों को साझा न करने का भी आग्रह किया है।
News On AIR | अप्रैल 9, 2026 1:41 अपराह्न
सरकार ने नालिया एयरबेस से जुड़ी भ्रामक खबरों का किया खंडन