सरकार ने रक्षा क्षेत्र में आयात कम करने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए 346 वस्तुओं वाली पांचवीं सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची अधिसूचित की

सरकार ने रक्षा क्षेत्र में आयात कम करने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए 346 वस्तुओं वाली पांचवीं सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची – पीआईएल अधिसूचित की है। इनमें रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लाइन रिप्लेसमेंट इकाइयां, स्पेयर, घटक और कच्चा माल शामिल हैं, जिनका आयात प्रतिस्थापन मूल्य एक हजार करोड़ रुपये से अधिक है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह सामान केवल भारतीय उद्योग से खरीदा जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में 12 हजार 300 से अधिक वस्तुओं का स्वदेशीकरण किया गया है। परिणामस्वरूप रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने घरेलू विक्रेताओं को कुल सात हजार पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर दिए हैं।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला