अक्टूबर 18, 2024 7:57 अपराह्न

printer

सरकार सभी भारतीय भाषाओं को सीखने और सुविधाजनक बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है: धर्मेंद्र प्रधान

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज कहा कि सरकार सभी भारतीय भाषाओं को सीखने और सुविधाजनक बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय भाषाओं में सीखने को बढ़ावा देने के साथ-साथ देश की भाषाई विरासत का जश्न मनाने, सम्मान करने और उसे संरक्षित करने के लिए भी चौतरफा प्रयास कर रही है। उन्‍होंने आज नई दिल्ली में पांच नई वर्गीकृत शास्त्रीय भाषाओं प्राकृत, पाली, मराठी, बांग्ला और असमिया के विद्वानों से बातचीत की। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा कहा है कि देश की सभी भाषाएं भारतीय भाषाएं हैं। इस कार्यक्रम में भारतीय भाषा समिति के अध्यक्ष चामू कृष्ण शास्त्री और यूजीसी के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार के साथ-साथ शिक्षाविद, विद्वान और शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद थे। विद्वानों ने इन भाषाओं को शास्त्रीय भाषाओं की सूची में शामिल किए जाने पर अपनी खुशी जाहिर की।