ग्रामीण भारत में डिजिटल विभाजन को पाटने की एक महत्वपूर्ण पहल में सरकार डिजिटल इंडिया कॉमन सर्विस सेंटर-DICSC परियोजना शुरू करने जा रही है। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और गोरखपुर से होगी।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा, इस पहल के तहत दस जिलों की लगभग सभी ग्राम पंचायतों में एक मॉडल सामान्य सेवा केंद्र स्थापित किया जाएगा और देश भर में कुल चार हजार 740 केंद्र होंगे।
इन सेवा केंद्रों पर आधार पंजीकरण, बैंकिंग, वित्तीय नियोजन, टेलीमेडिसिन, शिक्षा और वाणिज्य संबंधी सहायता सहित कई प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाएंगी।