अप्रैल 3, 2026 5:25 अपराह्न

printer

सरकार ने उस वीडियो का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन एक निवेश योजना का प्रचार कर रही है

सरकार ने उस वीडियो का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन एक निवेश योजना का प्रचार कर रही है। वीडियों में 22 हजार रुपये के निवेश पर प्रति सप्ताह पांच लाख रुपये से अधिक का रिटर्न देने का वादा किया गया है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्‍य जांच इकाई ने बताया कि यह दावा फर्जी है और वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से बनाया गया है।

पत्र सूचना कार्यालय ने यह भी कहा कि वित्त मंत्री ने ऐसी किसी योजना का समर्थन नहीं किया है। सरकार ने नागरिकों से संदिग्ध या अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने का आग्रह किया है। सरकार ने सलाह दी है कि ऐसी जानकारी की पुष्टि केवल आधिकारिक वेबसाइटों से ही करें।