मार्च 27, 2026 6:55 अपराह्न

printer

सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया है कि पीएम मोदी ने देश में लॉकडाउन की घोषणा की है

सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। वीडियो में कहा गया है कि देश में बड़े संकट के कारण लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

पत्र सूचना कार्यालय-पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट ने इस दावे को फर्जी बताया है और कहा है कि प्रधानमंत्री या केंद्र सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। पीआईबी ने लोगों से ऐसी सनसनीखेज खबरों पर विश्वास नहीं करने और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने का आग्रह किया है।