सरकार ने सोशल मीडिया में चल रही उस पोस्ट को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया है कि भारत के पास केवल दो दिन का तेल भंडारण बचा है। पत्र सूचना कार्यालय-पीआईबी की फैक्ट चैक यूनिट ने कहा है कि यह दावा फर्जी है।
यूनिट ने कहा है कि भारत के पास 60 दिन का कच्चे तेल का भंडारण मौजूद है। इसके अलावा तेल शोधन कारखानों के पास भी भंडारण है। पीआईबी नागरिकों को नहीं घबराने की सलाह दी है और कहा है कि ईंधन और गैस की उपलब्धता के बारे में सरकारी अधिकारियों द्वारा सत्यापित सूचनाओं पर ही भरोसा किया जाना चाहिए।