फ़रवरी 25, 2026 4:04 अपराह्न

printer

सरकार गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध: केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया

श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि सरकार गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह बात नई दिल्ली में आयोजित सशक्तिकरण समावेशी विकास प्लेटफॉर्म की भूमिका सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। श्री मांडविया ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि श्रमिकों को पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा, बीमा, स्वास्थ्य सुविधाएं और कौशल विकास के अवसर प्राप्त हों।