अप्रैल 11, 2026 8:01 पूर्वाह्न

printer

सरकार ने पीएलआई योजना के तहत 52 नए आवेदनों को दी मंजूरी

सरकार ने वस्त्र उद्योग के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिंव (पीएलआई) योजना के तीसरे चरण के तहत 52 नए आवेदनों को मंजूरी दे दी है। वस्त्र मंत्रालय के अनुसार, इन आवेदकों ने 6 हजार 708 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है, जिससे 21 हजार 186 करोड़ रुपये के अनुमानित कारोबार की उम्मीद है।

स्वीकृत प्रस्तावों से वस्त्र क्षेत्र को, विशेष रूप से मानव निर्मित फाइबर और तकनीकी वस्त्रों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा। ये निवेश घरेलू विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाएंगे, नवाचार को बढ़ावा देंगे और वैश्विक वस्त्र बाजार में भारत की स्थिति को मजबूत करेंगे।

वस्त्र उद्योग के लिए पीएलआई योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य उच्च मूल्य वाले वस्त्र उत्पादन को बढ़ावा देना, निवेश आकर्षित करना और देश भर में रोजगार के अवसर सृजित करना है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला