अप्रैल 7, 2026 12:00 अपराह्न

printer

अच्‍छा स्‍वास्‍थ्‍य एक खुशहाल, उत्‍पादक और समृद्ध समाज की नींव: उपराष्‍ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन

उपराष्‍ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन ने कहा है कि अच्‍छा स्‍वास्‍थ्‍य एक खुशहाल, उत्‍पादक और समृद्ध समाज की नींव है। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया पोस्ट में श्री राधाकृष्णन ने सभी से निवारक स्वास्थ्य देखभाल, संतुलित जीवन शैली और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं तक सभी की समान पहुंच को बढ़ावा देकर एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति ने करुणा और प्रतिबद्धता के साथ मानवता की सेवा करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के अथक समर्पण की भी सराहना की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला