पश्चिम एशिया संघर्ष आज 35वें दिन भी जारी है। अमरीका और इज़रायल, ईरान और उसके सहयोगी पर सैन्य कार्रवाई कर रहे हैं। खाड़ी देशों में सैन्य प्रतिष्ठानों के अलावा नागरिक और औद्योगिक ढ़ांचों पर भी हमलों की खबरे हैं।
इससे दुनियाभर में ईंधन की आपूर्ति में रूकावट आई है। सऊदी अरब ने पिछले कुछ घंटों में सात ड्रोन को मार गिराया है।
कुवैत की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी पर भी आज सुबह एक बार फिर हवाई हमले की खबर है। कुवैत की वायु सेना ने रातभर में कई मिसाइल और ड्रोन को रोका। जिससे क्षेत्र में कई हिस्सों में विस्फोट की आवाजें सुनाई दीं।