जर्मनी की उर्सुला वोन डेर लेयेन को दोबारा यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष के रूप में चुना गया

जर्मनी की उर्सुला वोन डेर लेयेन को दोबारा यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। यूरोपीय संसद ने दूसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए उनके नाम की स्‍वीकृति दी। वॉन डेर लेयेन ने 720 सीटों वाले चैंबर में 401 वोट हासिल किए जो यूरोपीय संघ के कार्यकारी निकाय के प्रमुख के लिए आवश्यक बहुमत से अधिक है। गुप्त मतदान में 284 सदस्यों ने उनके ख़िलाफ़ वोट किया।