भारतीय संसद के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दिल्ली विधानसभा परिसर में वीर विठ्ठलभाई की गौरव गाथा प्रदर्शनी का आयोजन चल रहा है। इस प्रदर्शनी में महात्मा गांधी, विठ्ठलभाई पटेल और स्वतंत्रता आंदोलन के अन्य महान नेताओं के बीच आदान-प्रदान हुए दुर्लभ पत्र, भाषण और अभिलेखीय तस्वीरें शामिल हैं। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों, विद्वानों और नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
31 अगस्त तक चलने वाली प्रदर्शनी में प्रवेश नि:शुल्क है और आगंतुक इसमें सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जा सकते है।