जुलाई 1, 2025 10:46 पूर्वाह्न

printer

जी7 विदेश मंत्रियों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता फिर से शुरू करने का आह्वान किया

जी-7 समूह के विदेश मंत्रियों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर वार्ता फ‍िर शुरू करने का आह्वान किया है ताकि किसी स्‍थायी समझौते तक पहुंचा जा सके। विदेश मंत्रियों ने एक संयुक्‍त बयान में ईरान से अंतरराष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के साथ तत्‍काल सहयोग करने की अपील की और एजेंसी को परमाणु सामग्री के बारे में पुष्‍ट जानकारी देने को कहा। ईरान से एजेंसी के निरीक्षकों को जरूरी पहुंच उपलब्‍ध कराने को कहा गया है। बयान में कहा गया है कि ईरान का परमाणु अप्रसार संधि में शामिल रहना और दायित्‍वों का पूरी तरह पालन करना जरूरी है।

   

कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमरीका के विदेश मंत्रियों और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों ने हेग में बैठक की और पश्चिम एशिया के हाल के घटनाक्रम पर विचार किया।