मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 22, 2023 3:21 अपराह्न | G20 MP MEETING | G20INDIA | Madhya Pradesh | MP NEWS

printer

G20: खजुराहो में चल रही जी-20 इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यकारी समूह की बैठक का आज दूसरा दिन

खजुराहो में चल रही जी-20 इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यकारी समूह की बैठक  का आज दूसरा दिन है। अन्य कार्यक्रमों के अलावा आज शिष्टमंडलों के लिए भ्रमण का कार्यक्रम है वहीं  23 सितम्बर 2023 को योग सत्र और मैत्री क्रिकेट मैच भी आयोजित किया जाना है। इसके पहले बैठक के पहले दिन कल वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव सोलोमन अरोकियाराज ने बैठक के एजेंडे की जानकारी दी। उन्होंने खजुराहो में जी-20 इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यकारी समूह की चौथी बैठक के आयोजन की महत्ता प्रतिपादित की। बैठक से अलग परिचर्चा में  शहरी बुनियादी ढांचे में निजी निवेश को बढ़ावा देने के साथ ही वित्तीय संसाधन जुटाने में आने वाली चुनौतियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान भारत मे शहरों के विकास मे वित्तीय प्रबंधन के बारे में राय रखी गई। परिचर्चा में मध्यप्रदेश के छत्तरपुर जिले के कलेक्टर संदीप जी. आर. ने खजुराहो के आधारभूत ढांचे के वित्तीय पहलुओं को बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर नगरी खजुराहो में लोगों की आय और आजीविका का मुख्य जरिया पर्यटन है। जिला कलेक्टर द्वारा सांची के बाद खजुराहो को सोलर सिटी बनाने तथा युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी गई। रीवा नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहरों में स्थानीय निकायों में वित्तीय संसाधन जुटाने के बारे में चर्चा करते हुए नगर निगम के वित्तीय स्त्रोतों का उल्लेख किया।