ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने कहा है कि अभी हमारी ईंधन आपूर्ति स्थिति नियंत्रण में है लेकिन आने वाले महीनों में इस स्थिति में कठिनाई आएगी।
संसद भवन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री अल्बानीज़ ने कहा कि सरकार एक मजबूत योजना बनाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है।
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को तेल की आपूर्ति करने वाले देश मलेशिया और व्यापक आसियान क्षेत्र के साथ अपने सकारात्मक संबंधों का उल्लेख किया।
ऑस्ट्रेलिया में वर्तमान में केवल दो घरेलू रिफाइनरियां ही कार्यरत हैं, जबकि इसके 80 प्रतिशत से अधिक पेट्रोल, डीजल और जेट ईंधन का आयात एशिया से किया जाता है, जो मुख्य रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से भेजा जाता है।