पश्चिम एशिया के कई हिस्सों में पिछले कुछ घंटों में ताजा हमलों और हवाई बाधा की घटनाएं तीव्र हुई हैं। इज़राइल की सेना ने बताया है कि उनके विमानों ने बसीज अर्धसैनिक बल द्वारा संचालित जांच चौकियों को निशाना बनाकर तेहरान में हमले किए हैं। इज़राइली डिफेंस फोर्सेज के अनुसार इन हमलों में राजधानी में गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए ईरानी सुरक्षाबलों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले सड़क बाधाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।
ईरान के अधिकारियों ने अभी तक इन हमलों में हुए नुकसान की व्यापक पुष्टि नहीं की है। मुख्य वैश्विक नौवहन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य के चारों ओर अधिक तनाव बना हुआ है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि जलडमरूमध्य दबाव का एक माध्यम बना हुआ है। उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना के साथ सीधे समन्वय करने वाले कुछ जहाजों को अभी भी वहां से गुजरने की अनुमति दी जा सकती है।