जनवरी 9, 2026 1:11 अपराह्न

printer

अगले महीने भारत का दौरा करेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि वह अगले महीने भारत का दौरा करेंगे, जहां वे नई दिल्ली AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे। उन्होंने ये जानकारी कल डिप्लोमैटिक कोर को संबोधित करते हुए कहीं। इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट 2026 की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस AI एक्शन समिट में की थी और यह 19-20 फरवरी को नई दिल्ली में होने वाला है। यह ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला पहला ग्लोबल AI समिट होगा।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पहले अपने फ्रांसीसी समकक्ष जीन-नोएल बैरोट के साथ एक बैठक के दौरान यह भी बताया था कि भारत जल्द ही राष्ट्रपति मैक्रों के आने की उम्मीद कर रहा है। दोनों देश अंतरराष्ट्रीय मंच पर सक्रिय हैं, वे बहुध्रुवीयता के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनका एक साथ काम करना न केवल द्विपक्षीय संबंधों के लिए बल्कि वैश्विक राजनीति को स्थिर करने के लिए भी महत्वपूर्ण है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला