मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 13, 2024 6:04 अपराह्न

printer

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने लेबनान में तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कल लेबनान में तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया है। मैक्रॉन ने कल लेबनान की संसद के अध्यक्ष नबीह बेरी के साथ फोन पर बातचीत के दौरान युद्धविराम पर जोर दिया।

 

उन्होंने लेबनान में बढ़ते इज़रायली हमलों और आम जनता पर होने वाले प्रभाव पर चिंता व्यक्त की। राष्ट्रपति मैक्रॉन ने लेबनानी लोगों से देश की स्थिरता और एकता के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर को पेरिस में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के माध्यम से फ्रांस लेबनान के लोगों के समर्थन के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एकजुट करेगा।

 

मैक्रॉन ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल के प्रति फ्रांस का समर्थन दोहराया और संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों को निशाना बनाने पर निराशा व्यक्त की।