अप्रैल 5, 2026 7:24 अपराह्न

printer

फ्रांस : चीन ने ड्रग तस्करी में दोषी फ्रांसीसी नागरिक को 15 वर्ष बाद फांसी दी

फ्रांस ने कहा है कि चीन ने मादक पदार्थों की तस्करी के दोषी पाए गए एक फ्रांसीसी नागरिक को मौत की सजा सुनाने के बाद 15 वर्षों से अधिक समय तक जेल में रखकर फांसी दे दी है। फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने कल रात एक बयान में कहा कि 62 वर्षीय चान थाओ फौमी को ग्वांगझू में फांसी दे दी गई। इस मामले में फ्रांस के अधिकारियों ने कई बार दया याचिका दायर की थी। फ्रांसीसी नागरिक को 2010 में चीन की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उनके बचाव पक्ष को अंतिम सुनवाई में शामिल नहीं होने दिया गया, जो उनके अधिकारों का उल्लंघन है।

उधर, पेरिस स्थित चीन के दूतावास का कहना है कि चीन सभी देशों के प्रतिवादियों के साथ समान व्यवहार करता है और कानून के अनुसार निष्पक्ष रूप से मामलों का निपटारा करता है।