जून 10, 2025 6:20 अपराह्न

printer

फ्रांस और ब्राजील ने फ्रांस के नीस में तीसरे संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन के पहले दिन महासागर-केंद्रित जलवायु कार्रवाई को बढ़ाने के लिए एक ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय पहल शुरू की

फ्रांस और ब्राजील ने फ्रांस के नीस में तीसरे संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन के पहले दिन महासागर-केंद्रित जलवायु कार्रवाई को बढ़ाने के लिए एक ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय पहल शुरू की है। ब्राजील और फ्रांस के साथ, ऑस्ट्रेलिया, फिजी, केन्या, मैक्सिको, पलाऊ और सेशेल्स सहित आठ देशों का एक समूह पहले ही इस पहल में शामिल हो चुका है।

 

इन देशों ने पेरिस समझौते के अंतर्गत अपनी जलवायु योजनाओं में महासागर को शामिल करने की प्रतिबद्धता जताई है। ये योजनाएँ उत्सर्जन को कम करने, तापमान को डेढ डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने और लचीलापन बनाने के लिए प्रत्येक देश के प्रयासों का केंद्रबिंदु हैं।

 

इस पहल को महासागर संरक्षण, महासागर और जलवायु मंच और जलवायु गठबंधन के माध्यम से विश्व संसाधन संस्थान द्वारा समर्थित किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला