दुबई में आज सुबह हवाई हमलों को नाकाम किये जाने के बाद मलबे के टुकडे़ इमारतों से टकरा गए। मलबे के ये टुकडे़ कम से कम दो इमारतों पर गिरे। आपातकालीन दलों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया और किसी के घायल होने या आग लगने की कोई खबर नहीं है। एक अन्य घटना में, मलबा दुबई मरीना क्षेत्र में एक इमारत से टकराया।
इससे पहले कल, ईरान के सैन्य प्रवक्ता इब्राहिम ज़ोल्फ़ाघरी ने पूरे क्षेत्र में अमरीका और इस्राएल के बुनियादी ढांचे पर हमले की धमकी दी थी। ईरान के सैन्य प्रवक्ता ने स्टारगेट यूएई का फुटेज दिखाकर संकेत दिया था कि इस पर हमला किया जा सकता है।