मई 5, 2025 8:12 अपराह्न

printer

चीन में कल गुइझोऊ प्रांत में तेज़ हवाओं के कारण चार पर्यटक नौकाएं पलटीं

चीन में कल गुइझोऊ प्रांत में तेज़ हवाओं के कारण चार पर्यटक नौकाएं पलट गईं। इसमें 84 लोग पानी में डूब गए जिसमें दस लोगों की मौत हो गई है। सरकारी मीडिया ने बताया कि एक व्यक्ति की तलाश जारी है और 74 अन्य लोगों को बचा लिया गया है। राहत और बचाव कार्य में करीब 500 कर्मचारी जुटे थे।

 

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रांतीय अधिकारियों को पर्यटक आकर्षणों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को बढ़ाने का निर्देश दिए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला