लेबनान में बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर इजराइली हवाई हमले में चार लोग मारे गए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमले में सात लोग घायल भी हुए हैं। इजराइल रक्षा बल और इजराइल सुरक्षा एजेंसी ने कहा है कि सेना ने कल रात लेबनान के दहिह क्षेत्र में हमला किया।
इस क्षेत्र पर यह दूसरा हमला था। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने हमले की निंदा की और इसे एक खतरनाक चेतावनी बताया। लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा कि यह संघर्ष विराम का खुला उल्लंघन है।