मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मार्च 7, 2025 9:11 पूर्वाह्न | Boat Accident | Maharashtra

printer

महाराष्ट्र में एक नाव दुर्घटना में पालघर जिले के झाई गांव के चार मछुआरे डूबे

 

महाराष्ट्र में एक नाव दुर्घटना में पालघर जिले के झाई गांव के चार मछुआरे डूब गए। गुजरात तट पर मछली पकड़ते समय उनकी नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दो मछुआरे घायल हो गए। मछली पकड़ने वाली नाव 18 फरवरी को दस नाविकों के साथ गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए गई थी। 16 दिन तक मछली पकड़ने के बाद नाव तट पर लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना की तुरंत जांच करने और मछुआरों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग की है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला