नासा के आर्टेमिस-2 मिशन के लिए चुने गए चारों अंतरिक्ष यात्री फ्लोरिडा पहुंच गए हैं। इसके साथ ही पांच दशकों से अधिक समय के बाद चंद्रमा की ओर पहली मानवयुक्त यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में प्रवेश कर गई हैं। सूत्रों के अनुसार, नासा के अंतरिक्ष यात्री रीड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर और क्रिस्टीना कोच तथा कनाडा के अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन नॉर्थ-रॉप टी-38 जेट विमान से सेटेक्सास के ह्यूस्टन से नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे।
वे यहां से नासा की अंतरिक्ष प्रक्षेपण प्रणाली -एसएलएस रॉकेट में 1 अप्रैल को अंतरिक्ष के लिए रवाना हो सकते हैं। मीडिया से बातचीत में दल ने बताया कि वे ओरियन क्रू कैप्सूल में सवार होंगे, जिसे मनुष्यों को अंतरिक्ष के भीतर ले जाने के लिए तैयार किया गया है। लगभग 10 दिनों के इस मिशन के दौरान यह दल चंद्रमा के चारों ओर उच्च गति से परिक्रमा कर पृथ्वी पर वापस लौटेगा।