मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 1, 2024 8:42 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश राजभवन में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया

आंध्र प्रदेश राजभवन में आज एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इनमें छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश और पंजाब के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़ तथा लक्षद्वीप शामिल हैं। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

 

    इस अवसर पर उन्‍होंने इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों को शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और इतिहास, भाषाओं, संस्कृतियों और धर्मों की विविधता के साथ मिलकर एकता के सूत्र में बंधे हैं।