दिसम्बर 25, 2025 6:45 पूर्वाह्न

printer

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को अटल स्मृति न्यास सोसाइटी का अध्यक्ष चुना गया

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को नई दिल्ली में अटल स्मृति न्यास सोसाइटी का अध्यक्ष चुना गया है। सोसाइटी के संस्थापक सदस्य राम बहादुर राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य सदस्यों से परामर्श के बाद श्री नायडू का नाम इस पद के लिए प्रस्तावित किया था।
श्री नायडू ने विजय कुमार मल्होत्रा का स्थान लिया है, जिनका हाल ही में निधन हो गया था। अध्यक्ष के रूप में, श्री नायडू अब सोसाइटी के मामलों के प्रबंधन के लिए शासी निकाय तथा कार्यकारी समिति का गठन करेंगे।