अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अमरीका के मिल्वौकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद का नामांकन स्वीकार कर लिया है। पिछले सप्ताह एक रैली में उन पर हुए हमले के बाद यह ट्रंप का पहला सार्वजनिक भाषण है। चार दिवसीय सम्मेलन में पूर्व राष्ट्रपति को रिपब्लिकन पार्टी में मिले निर्विरोध समर्थन को रेखांकित किया गया।
इससे पहले, रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के प्रतिनिधियों से बहुमत हासिल करने के बाद डॉनल्ड ट्रंप को बुधवार को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया।