जुलाई 19, 2024 11:45 पूर्वाह्न | ट्रम्प-आरएनसी भाषण

printer

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने जानलेवा हमले में बचने के बाद दिया पहला भाषण

 

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान उनकी हत्‍या के प्रयास के बाद अमरीकी लोगों के समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्‍होंने कहा कि उनका संकल्प अटूट है और वह अमरीकी लोगों की सेवा करने वाली सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्री ट्रम्प आज विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के नामांकन को तीसरी बार औपचारिक रूप से स्वीकार करने के बाद बोल रहे थे। अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव इस वर्ष नवंबर में होगा।

 

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने उनकी हत्या की असफल कोशिश के बाद अपने पहले भाषण में, कहा कि वह आत्मविश्वास, ताकत और आशा के संदेश के साथ अमरीकियों के सामने खड़े हैं। उन्होंने कहा कि समाज में विवाद और पक्षपात का समाधान किया जाना चाहिए। पूर्व राष्ट्रपति ने अवैध अप्रवासन रोकने तथा सीमाओं के विवादों को समाप्‍त करने का भी संकल्‍प लिया।