अक्टूबर 31, 2024 6:18 अपराह्न

printer

पूर्व केंद्रीय मंत्री आर0 सी0 पी0 सिंह ने बिहार में नई राजनीतिक पार्टी ‘आप सबकी आवाज’ बनाने की घोषणा की

पूर्व केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह ने आज बिहार में नई राजनीतिक पार्टी आप सबकी आवाज-ए एस ए बनाने की घोषणा की। पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी समाज की सभी जातियों और धर्मों का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्‍होंने कहा कि उनकी पार्टी 2025 में होने वाला बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।

 

    जनता दल (यू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी श्री सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी यह साबित करने की कोशिश करेगी कि यह एक अलग तरह की पार्टी है जो आम लोगों के लिए काम करेगी।

 

    श्री सिंह इससे पहले भाजपा में थे और लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश कुमार के फिर से एनडीए में शामिल होने के बाद उन्होंने पार्टी छोड दी थी।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला