मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 17, 2025 3:51 अपराह्न

printer

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ0 देवेंद्र प्रधान का नई दिल्ली में निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान का आज नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। डॉ. प्रधान अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय भूतल परिवहन राज्य मंत्री थे। वह केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता थे।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में श्री प्रधान के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि वह डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन से दुखी हैं, जिन्होंने एक मेहनती और विनम्र नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई।

 

उन्होंने कहा कि डॉ. प्रधान ने ओडिशा में भाजपा को मजबूत करने के लिए कई प्रयास किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसद और मंत्री के रूप में उनका योगदान गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर देने के लिए भी उल्लेखनीय है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला