फ़रवरी 23, 2026 4:15 अपराह्न

printer

पूर्व रेल मंत्री और राज्यसभा सांसद मुकुल रॉय का निधन, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने व्यक्त किया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व रेलवे मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर गहरा दु:ख व्‍यक्‍त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि मुकुल रॉय अपने राजनीतिक अनुभव और समाज की सेवा करने के अपने प्रयासों के लिए याद किए जाएंगे।

गृह मंत्री अमित शाह ने  मुकुल रॉय के  परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्‍यक्‍त की है।

एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वे पश्चिम बंगाल की राजनीति में अपने योगदान और अपने संगठनात्‍मक कौशल के लिए याद किए जाएंगे।

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेन्‍दु अधिकारी, केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री डॉ. सुकांतो मजुमदार, कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी मुकुल रॉय के निधन पर गहरा दु:ख व्‍यक्‍त किया है।

कई स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याओं से लंबे समय तक जूझने के बाद मुकुल रॉय का आज तड़के कोलकाता के एक निजी अस्‍पताल में निधन हो गया। आज सुबह उनका पार्थिक शरीर विधानसभा भवन में ले जाया गया।

विधानसभा के अध्‍यक्ष बिमान बन्‍द्योपाध्‍याय और अन्‍य विधायकों ने उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में मुकुल रॉय का शरीर उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा में घटक पुकुर के उनके आवास पर ले जाया गया।