मार्च 23, 2026 10:25 अपराह्न

printer

पाक पूर्व पीएम इमरान खान ने न्यायाधीशों पर व्यक्तिगत विशेषाधिकारों के लिए अपनी निष्ठा से समझौता करने का आरोप लगाया

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज देश के न्यायाधीशों पर व्यक्तिगत विशेषाधिकारों के लिए अपनी निष्ठा से समझौता करने का आरोप लगाया। इमरान खान ने कहा कि अदालतों द्वारा उन्हें और उनकी पत्नी को न्याय से वंचित किया जा रहा है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक ने ईद के अवसर पर अपने बेटों से फोन पर हुई बातचीत के दौरान ये बातें कहीं, जिसे बाद में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया।

 इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 17 जनवरी, 2025 को अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री को 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी, जबकि बुशरा बीबी को सात साल की जेल हुई।