अगस्त 1, 2025 8:47 अपराह्न

printer

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की टिप्पणी को बताया आधारहीन

पूर्व प्रधानमंत्री और राज्‍यसभा सांसद एच.डी. देवेगौड़ा ने भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था पर अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप की टिप्‍पणी को आधारहीन बताया है। एक बयान में श्री देवेगौड़ा ने कहा कि भारत एक विविधततापूर्ण और लोकतांत्रिक संप्रभु राष्‍ट्र है तथा स्‍वतंत्रता के बाद से ही इसने सदैव सर्वोच्‍च राष्‍ट्रीय हितों के लिए काम किया है।

 

श्री देवेगौड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में भारत के राष्‍ट्रीय हितों से कोई समझौता नहीं किया गया। उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के कृषि क्षेत्र के साथ-साथ छोटे और मझौले व्‍यावसायों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला