राष्ट्र आज पूर्व राष्ट्रपति और प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉक्टर ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की 9वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। डॉक्टर कलाम ने भारत के अंतरिक्ष और मिसाइल कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हें ‘भारत का मिसाइल मैन’ भी कहा जाता है। वर्ष 2015 में आज ही के दिन डॉक्टर कलाम का निधन हो गया था।