मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 12, 2025 12:36 अपराह्न

printer

चार लोगों की हत्या मामले में 8 साल से बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह रिहा, पत्नी ने कहा- ये सत्य की जीत

झारखंड के झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह अपने चचेरे भाई नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या के मामले में आठ साल से जेल में बंद थे। जिन्हें कल न्यायिक हिरासत से रिहा कर दिया गया है। कल देर शाम रांची के रिनपास से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वे जेल से बाहर आये हैं। फिलहाल उनके धनबाद जाने पर पाबंदी है, जिस वजह से वे अभी रांची में ही रहेंगे। संजीव सिंह की रिहाई पर खुशी व्यक्त करते हुए उनकी पत्नी और झरिया की वर्तमान विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर भरोसा है और यह सत्य की जीत है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला