मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 21, 2025 10:18 अपराह्न

printer

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन का निधन

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का आज लंबी बीमारी के बाद तिरुअनंतपुरम के अस्‍पताल में निधन हो गया। वे एक सौ एक वर्ष के थे।

 

वे 2001 से 2006 तक विपक्ष के नेता रहे। 2006 में वाम लोकतांत्रिक मोर्चे की जीत के बाद वे 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे।

 

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, मंत्रियों, मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के राज्य सचिव एमवी गोविंदन, विपक्ष के नेता वीडी सतीशन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और अन्य राजनीतिक नेताओं ने दिवंगत नेता के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला