जून 19, 2024 12:49 अपराह्न | BJP | Haryana | Kiran Choudhry

printer

भाजपा में शामिल हुईं पूर्व कांग्रेस नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी

 

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा की पूर्व कांग्रेस नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी आज नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गईं। उन्हें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद मनोहर लाल खट्टर और अन्य पार्टी नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल किया गया।

भाजपा में शामिल होने के बाद सुश्री किरण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। उन्होंने हरियाणा के लोगों के कल्याण के लिए काम करने के प्रति अपना समर्पण व्यक्त किया।