पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का कल रामगढ़ के नेमरा में संस्कार भोज का आयोजन होगा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसमें केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य नेता भी इस भोज में आएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल इस आयोजन की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पंडालों का भी मुआयना किया। श्री सोरेन ने अधिकारियों को इस कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिए हैं। यहाँ तीन सौ चूल्हे पर 12 प्रकार के व्यंजन बनाये जायेंगे। इससे पहले आज संताली रीति-रिवाज से शिबू सोरेन का दशकर्म संस्कार किया जा रहा है। वहीँ, राज्य के 35 हजार सरकारी स्कूलों के करीब 32 लाख विद्यार्थियों और एक लाख शिक्षकों ने कल शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी।
Site Admin | अगस्त 15, 2025 5:19 अपराह्न | Former Chief Minister | organized in Nemra | Sanskar Bhoj | Shibu Soren's
पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के संस्कार भोज का नेमरा में होगा आयोजन