मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 29, 2024 7:27 पूर्वाह्न

printer

प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन ने मंत्री पद और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी पदों से दिया इस्‍तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन ने हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री पद और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी पदों से इस्‍तीफा दे दिया है। पार्टी अध्‍यक्ष शीबू सोरेन को लिखे पत्र में उन्‍होंने कहा कि पार्टी की कार्यशैली और नीतियों ने उन्‍हें पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया है।

चंपई सोरेन कल भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। उन्‍होंने झारखंड विधानसभा की सरायकेला सीट से भी इस्‍तीफा दे दिया है। श्री सोरेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का उनका निर्णय झारखंड के लोगों के हित में है।